रिपोर्ट ;- वारिस अली
डेहरी /रोहतास
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन के अधिकारी व स्टाफ तथा राजकीय रेल थाना के अधिकारी व स्टाफ द्वारा रेलवे स्टेशन डेहरी ऑन सोन पर संयुक्त रूप से चेकिंग ब गस्त के दौरान दो व्यक्ति 1. गुलशन कुमार उम्र 23 वर्ष पिता स्वर्गीय सुरेश प्रसाद, ग्राम राजापुर मैनपुरा गेट नंबर 33, थाना बुद्धा कॉलोनी पटना ,जिला पटना 2. रोशन कुमार उम्र 21 वर्ष पिता दीपू ग्राम राजापुर मैनपुरा गेट नंबर 46, थाना पाटलिपुत्र ,जिला पटना को पीएफ नंबर 4 के पूर्वी छोर पर स्थित ऊपरी गामी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है दोनों के पास से काले रंग के बैग में 120 8pm टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद किया गया जिसे उचित कार्यवाही के उपरांत अग्रिम कार्रवाई वास्ते जीआरपी डेहरी ऑन सोन को सुपुर्द किया गया हैl
