रेल सेवा शुभारंभ दिवस पर अखिल भारतीय रेल यात्री फाउंडेशन के द्वारा केक काटा गया


 


रिपोर्ट ;- गौतम कुमार , वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 

अखिल भारतीय रेल यात्री फाउंडेशन के संस्थापक शिव गांधी ने रेल प्रांगण में यात्री एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ रेल सुविधा के शुभारंभ दिवस पर केक काटकर खुशी मनाया शिव गांधी ने कहा कि गत 18 सो 53 ईस्वी 16 अप्रैल को यात्रियों को रेल सुविधा मिली थी 16 अप्रैल 2022 को इसी  दिवस पर हम डेहरी वासी केक काटकर आम जनता को बता रहे हैं उन्होंने कहा कि डेहरी आन सोन रेलवे स्टेशन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से लेकर गया जंक्शन के बीच सर्वाधिक आय देने वाला स्टेशन रेलवे द्वारा माना गया है लेकिन इस को बेहतर सुविधा अब तक नहीं दी जा सकी है वर्षों से बन रहे नया रेलवे लोहा पुल जो देहरी डालमियानगर को जोड़ता है उसका उद्घाटन आज तक नहीं हो सका और ना ही पूर्ण रूप से व्यवस्थित हुआ है इसके बाद पेयजल की समस्या प्लेटफार्म के विभिन्न स्थलों पर हमेशा बनी रहती है कृपा लाइट की सुविधा भी समुचित ढंग से नहीं है शिव गांधी ने कहा कि दिल्ली जैसे स्टेशन पर राष्ट्रीय तिरंगा जिस तरह लगाया गया है डेहरी जंक्शन पर  भी  लगनी चाहिए यात्रियों के लिए यात्री सेठ की भयंकर कमी है तथा टिकट बुकिंग हॉल में यात्रियों के लिए वर्षों पुरानी सुलभ शौचालय चलाया जा रहा है जिसमें मनमाना पैसा वसूल किया जाता है लघुशंका करने जाने वाले आते हैं उसे भी ₹5 लिया जाता है पूर्व में इसका विरोध होने पर ठेकेदार पर रेलवे द्वारा दंडित भी किया जा चुका है आज भी स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है रेलवे द्वारा बनाई गई बरसों पुरानी क्वार्टरों में रेलकर्मी रह रहे हैं जिनके पानी निकासी का समुचित सुविधा नहीं है सड़ा हुआ गंदाजल घर में भी प्रवेश कर रहा है जिसके चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और भयंकर बीमारी होने की भी संभावना बनी हुई है रेल विभाग इसका निराकरण शीघ्र करें यात्रियों को समुचित सुविधा नहीं दी गई तो संगठन के द्वारा हम लोग आंदोलन करके रेल मंत्रालय का नींद उड़ा देंगे