आरपीएफ ने संदिग्ध अवस्था में दो लोगों को पकड़ा


रिपोर्ट - कमलेश कुमार मिश्रा 

डेहरी /डालमियानगर 

मंगलवार को  रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट निरीक्षक राम विलास राम साथ सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार चौधरी, आरक्षी आर.आर.के. सिंह एवं अमित कुमार द्वारा गश्त एवं अपराधिक गतिविधि निगरानी में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4/5 के दो  व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम व पता-लवजी कुमार उर्फ छोटू, उम्र करीब-19 वर्ष, पिता-स्वर्गीय नरेंद्र सिंह, ग्राम-पकड़िया,थाना-अकोढ़ीगोला, जिला-रोहतास .2) उदय कुमार,उम्र करीब-18 वर्ष , पिता- भोला पासवान,ग्राम+थाना- अकोढ़ी गोला बतायाl दोनों की हरकतों को देखकर जब यह लगने लगा कि ये लोग अपने पास कुछ सामान छुपाने का प्रयास कर रहे हैं तो जिससे शक होने पर हम लोगों ने कड़ाई से पूछताछ किया तो उन्होंने बताया कि हम दोनों पाडुहार स्थित शीला फ्यूल स्टेशन  पेट्रोल पंप पर काम करते हैं और वही से कुछ पैसे चुराकर भाग रहे हैं। उनसे पुछताछ कर उक्त पेट्रोल पंप के मालिक से संपर्क किया गया साथ ही साथ संबंधित थाना दरिहट के थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी गई। समक्ष गवाहन दोनों की जमा तलाशी ली गई तो लवजी कुमार के कब्जे से 2000 रुपये के 4 नोट,500 रुपये के 211 नोट एवं 200 रूपये के 44 नोट कुल-1,22,300/ तथा उदय कुमार के कब्जे से  500 रुपये के 95 नोट,200 रुपये के 23 नोट,100 रूपये के 184 नोट,50 रूपये के 12 नोट एवं 10 रूपये के 82 नोट कुल योग-71,920/- बरामद हुआ। उक्त दोनों के पास से कुल-1,94,220 रूपये एक लाख चौरानबे हजार दो सौ बीस रूपये) मात्र राशि बरामद हुआ।उपलब्ध गवाहों के समक्ष  जब्ती सूची बनाकर उनके पास से बरामद उक्त कुल राशि को जप्त कर लिया गया। दोनों व्यक्तियों को उनके कब्जे से बरामद राशि के साथ रेलवे सुरक्षा बल ने पोस्ट पर लाया गया।दिये गये पूर्व सूचना पर स्थानीय थाना दरीहट के उप निरीक्षक राज कुमार साथ स्टाफ एवं उक्त पेट्रोल पंप के मैनेजर साथ कर्मचारी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन पर पहुंचे।रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों एवं उनके पास से जप्त की गई कुल राशि को संबंधित कागजी कार्यवाही के बाद अग्रिम कार्रवाई हेतु स्थानीय थाना दरिहत से आये उप निरीक्षक राज कुमार को सुपुर्द किया गया lप्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया जाएगाl 

   सादर सूचनार्थ प्रेषित है।