अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर अभाविप द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता तथा कविता प्रतियोगिता आयोजित


 

रिपोर्ट ;- वारिस अली 

डेहरी  /रोहतास 

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के  अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डेहरी नगर इकाई द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता , कविता प्रतियोगिता तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कार्यक्रम प्रमुख सलोनी भारद्वाज के नेतृत्व में महिला महाविद्यालय डालमियानगर परिसर किया गया । कार्यक्रम का संचालन मेनका कुमारी कुमारी और प्रियंका कुमारी ने किया ।  कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्राध्यापक दिग्विजय सिंह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पूर्व जिला प्रमुख प्राध्यापिका गीता पांडे , शोभा  उपस्थित हुई । इस कार्यक्रम में अतिथि दिग्विजय सिंह ने कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की  नारी हर क्षेत्र में अपने प्रतिभा का प्रभाव छोड़ रही है 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला प्रमुख डॉ गीता पांडे ने कहा की  विद्यार्थी परिषद पूरे विश्व में अपने कार्यशैली और कार्यपद्धति के लिए जाना जाता है।  विद्यार्थी परिषद पूरे भारत ही नहीं बल्कि विश्व के अलग अलग क्षेत्रों में कार्यरत है । विद्यार्थी परिषद की छात्रा जिस तरह से  नेतृत्व करते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही यह खुद नारी नेतृत्व को प्रदर्शित करता है । वही विद्यार्थी परिषद की नगर सह मंत्री अमीषा कुमारी ने कहा की   7 दिसंबर को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था ।  सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथन स्थान प्राप्त करने वाली साक्षी कुमारी, द्वितीय  स्थान प्राप्त करने वाली प्रिया कुमारी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मधु कुमारी, श्वेतमा कुमारी, अनुभा कुमारी को प्रोफेसर गीता पांडे, नीतू कुमारी , शोभा पांडे ने सम्मानित किया । 

वही रंगोली कार्यक्रम की प्रमुख श्रुति कुमारी ने बताया की  रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के लिए किया गया था । इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली  प्रिया कुमारी को प्रोफेसर दिग्विजय सिंह, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली शीतल तिवारी  प्रो. उपासना और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली स्वेता कुमारी को प्रो. शोभा पांडे ने पुरुरस्कृत किया ।

      वही कविता प्रतियोगिता प्रमुख मीनाक्षी ने बताया की  कविता के माध्यम से छात्राओं ने नारीशक्ति के सामर्थ , क्षमता सामने रखा है । इस प्रतियोगिता के प्रथम विजेता काखक्षा अली को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला प्रमुख गीता पांडे ,द्वितीय विजेता रिचा पांडे को प्रो. शोभा पांडे तथा तृतीय विजेता खुशबू कुमारी को को उपासना सम्मानित किया । 

उपस्थित अभाविप  छात्र नेता यश उपाध्याय ने बताया की  हर शैक्षणिक संस्था में इस तरह के प्रतियोगिता का आयोजन होना चाहिए तभी छात्राओं के प्रतिभा को पहचान कर नारीशक्ति सशक्तिकरण के उद्देश्य को चरितार्थ किया जा सकता है ।  इस अवसर पर छात्र नेता यश उपाध्याय ने छात्राओं को महाविद्यालय परिसर में अपने शिक्षण हेतु आने की बात कही ।  उन्होंने कहा की  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हर छात्रा यह संकल्प करे की वह नियमित रूप से  अपने पठन पाठन को पूरा करेंगी क्योंकि पढ़कर ही नारी और सशक्त होगी। 

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन नगर मंत्री अमन प्रकाश ने किया । कार्यक्रम को सफल करने में व्यवस्था प्रमुख दुर्गा कुमारी ,नगर  सहमंत्री नीतीश तिवारी ,कार्यालय मंत्री  प्रशांत तिवारी, नगर कोषाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह तथा अभिषेक कुमार का विशेष योगदान रहा है ।