रिपोर्ट ;-वारिस अली
डेहरी /रोहतास
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोहतास के पुलिस कप्तान आशीष भारती के मार्गदर्शन में प्रोजेक्ट सशक्त महिला आत्मरक्षा सेल्फ डिफेंस का निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस केंद्र टिहरी में भव्य तरीके से प्रशिक्षण देते हुए सफल रूप से किया गया जिसमें वरीय पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति रही कार्यक्रम में महिला सिपाहियों प्रशिक्षु महिला सिपाहियों तथा आम लड़कियों महिलाओं द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने प्रेस को बताया कि राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें सैकड़ों की संख्या में प्रतियोगियों ने भाग लिया है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर. पुलिस केंद्र में भव्य रुप से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल देते हुए अपने विचार भी पदाधिकारियों ने रखा