अवसर ट्रस्ट ने इंजीनियरिंग प्रतियोगिता परीक्षा का किया आयोजन


 


 95 गरीब व मेधावी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया


रिपोर्ट ;- वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 

सरस्वती विद्या मंदिर तिलौथू के प्रांगण  में गरीब व मेधावी छात्र एवं छात्राओं के लिए नि:शुल्क प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए राकेश सिन्हा ने हमारे वरिष्ठ संवाददाता वारिस अली को बताया कि यह प्रतियोगिता परीक्षा अवसर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष और पूर्व सांसद रविंद्र किशोर सिन्हा के द्वारा बिहार के अलावे झारखंड, उत्तर प्रदेश और कई राज्यों से मेघावी छात्रों का इस परीक्षा के माध्यम से चयन कर वर्ष 2022-2024 के लिए IIT JEE जैसे परीक्षा की तैयारी कराने हेतु छात्रों को चयन किया जाता है.  उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में तिलौथू प्रखंड के विभिन्न स्कूलों से कुल 95 बच्चों ने भाग लिया। इस परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर के प्रकल्प प्रमुख जंगलेश कुमार चौरसिया, सर्वेश चंद्र मिश्र, संजय तिवारी सहित कई आचार्यों की मुख्य भूमिका रही। इस प्रतियोगिता परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक  करना है।