रिपोर्ट ;- वारिस अली
डेहरी /रोहतास
डेहरी अनुमंडल के ग्राम पंचायत भैंसाहा में जननायक करपुरी ठाकुर के नाम पर सामुदायिक भवन बनाए जाने की मांग नवनिर्वाचित मुखिया श्रीमती मंजू देवी ने किया है उन्होंने अपना आवेदन जदयू नेता विंदा चंद्रवंशी के माध्यम से केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को भेजा है मंजू देवी ने अपने पत्र में कहा है कि मंत्री महोदय अति पिछड़ा के कल्याण के लिए आप चिंतित रहते हैं मेरा पंचायत क्षेत्र कमरान गंज महादलित अति पिछड़ा बाहुल्य है इसलिए यहां जननायक कर्पूरी जी के नाम पर एक सामुदायिक भवन अपने फंड से देने का कृपा किया जाए यह कार्य जनहित में आवश्यक है तथा महादलित टोला क्षेत्र में संत रविदास जी के नाम पर सामुदायिक भवन भी बनाए जाने की आवश्यकता महसूस की गई है दोनों काम तो हो जाने से अति पिछड़ा एवं महादलित परिवारों को समुचित लाभ मिलेगा उक्त कार्य के लिए जिले के अति पिछड़ा एवं महादलित परिवारों में खुशी जागृत होगी और सराहनीय कदम होगा
