गौतम कुमार की रिपोर्ट :-
डेहरी/रोहतास
श्री राम विवाह महोत्सव भव्य शोभायात्रा त्रिदण्डिदेव सत्संग आश्रम गान्धीनगर से स्वामि वासुदेवाचार्य जी के नेतृत्व मे निकाली गई ।
जिसका भव्य जुलूस का रूप के साथ श्री राम जी की रथ एव पालकी के रूप मे भी शहरवासियो ने दर्शन किये ।
श्रीराम बारात मे राम जी की सेना चली आदि भक्ति गीत पर श्रीराम भक्त झूमते हुये जय श्रीराम का नारा लगाते हुये चल रहे थे ।इस मौके पर बहुत सारे सन्तगण के साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे
इस मौके पर पुर्व एनडीए प्रत्याशी रिंकु सोनी के निवास स्थान पर सभी सन्तो को माला पहनाकर सभी भक्तो को चन्दन का टिका लगाकर जलपान की भी व्यव्स्था किया गया था रिंकु सोनी एव जय प्रकाश कश्यप के द्वारा मुख्य पुजारी को भगवा गमछा पहनाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किये यह शोभायात्रा
डेहरी नगर भ्रमण किया ।
इस भक्तिभाव के कार्यक्रम मे रिंकु सोनी, जयप्रकाश कश्यप,बिकास सिंह, विशाल सिंह, अर्जुन केसरी, त्रर्षि राज गुप्ता,चन्दन गुप्ता,मुकेश कुमार, आर्यन सोनी,रामआशिष सिह, सावन रजक,निरज कुमार आदि भक्तो ने जयकार के साथ झूमते हुये इस उत्सव का हिस्सा बने ।