गौतम कुमार/के वीरेंद्र की रिपोर्ट:-
डेहरी/रोहतास)बहुचर्चित शाहाबाद महोत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम के तीसरे दिन मंच का संचालन शंकर कैमूरी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि रोहतास गढ़ किला अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है ।यहां के प्राकृतिक सौंदर्य यहां आए हुए पर्यटकों को अलग ही अनुभूति देती है। शाहाबाद महोत्सव का मुख्य उद्देश्य शाहाबाद के विभिन्न पर्यटक स्थलों को एक सूत्र में जोड़ना एवं किला को विश्व के पटल पर पहचान दिलाना है। यह हम लोगों के लिए गौरवशाली क्षेत्र रहा है। चेनारी विधायक मुरारी गौतम ने कहा कि शाहबाद के पुराने विरासत एवं सभ्यता को आगे बढ़ाने के लिए हम प्रयासरत हैं यहां शाहाबाद महोत्सव के आयोजन समिति को मैं धन्यवाद देता हूं जिन्होंने दिन रात एक कर के इस आयोजन को सफल बनाने का काम किया। यहां की चौमुखी विकास के लिए मैं विधानसभा सदन में बार-बार आवाज उठाई है। शाहाबाद के अनेकों पर्यटक स्थल जिसमें गुप्ता धाम, रोहतास गढ़, तुतला भवानी पर पर्यटको बढ़ावा देने हेतु यहां मूलभूत सुविधाएं जरूरी है। जिसमें रोहतास अधौरा पथ किला तक पहुंचने का सुगम साधन रोपवे बिजली यहां के वनवासियों को इसकी जरूरत है। रोहतासगढ़ हमारे पूर्वजों की सांस्कृतिक भौतिक विरासत के रूप में यह धरोहर है और इसे संयोजित करना ही हम लोगों का एकमात्र उद्देश्य होना चाहिए।
वही शाहाबाद महोत्सव में शाहाबाद के प्रमुख व्यंजनों की भी प्रदर्शनी लगाई गई थी। विभिन्न स्थानों के प्रमुख प्रमुख व्यंजन महोत्सव में आकर्षक का केंद्र बना रहा। जिसमें चुनरी के गुड़ का लड्डू, बराव का सिंघाड़ा ,उदवंतनगर के बेलग्रामी, बक्सर की पापड़ी की प्रदर्शनी लगी। राधिका पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वागत गान और आदिवासी परंपरागत मादर थाप पर नृत्य कर वहां बैठे अतिथियों का दिल जीत लिया। लोगों ने उनके नृत्य संगीत को तालियों की गड़गड़ाहट से हौसला अफजाई की । वहां उपस्थित अन्य लोगों को बिस्मिल्लाह खान पुरस्कार, महर्षि विश्वामित्र सम्मान स्वामी भवानी दयाल सम्मान पुरस्कार, शिक्षा सम्मान, से वहां उपस्थित अतिथियों को देकर सम्मानीत किया गया है ।आयोजन समिति के सदस्यों ने वहां उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों को रोहतासगढ़ किले के प्रतीक चिन्ह मोमेंटो और पुस्तक भेंट कर उन्हें सम्मानित किया ।
शाहाबाद महोत्सव के संयोजक अखिलेश कुमार ने अतिथियों को सम्मानित करते हुए कहा कि शाहाबाद महोत्सव का मुख्य उद्देश्य यहां पर विदेशी पर्यटक को बढ़ावा देना है। हम सब शाहाबाद के लोगों की यह लक्ष्य की आगामी कुछ वर्षों में यहां देश के एवं विदेश के कोने-कोने से पर्यटक आए और यहां प्राकृतिक एवं रोहतासगढ़ किला का भ्रमण करें।
इस कार्यक्रम में निवेदिता सिंह सदस्य बिहार विधान परिषद, विजय मंडल आरजेडी विधायक दिनारा ,नेहा सिंह राठौर लोक गायिका, तीर विजय सिंह संपादक हिंदुस्तान, सोनभद्र उद्गम अमरकंटक मंदिर के महाराज सोमेश्वर गिरी जी ,रहमान सर ,राजेश सिंह कर्नल ,गोविंद नारायण सिंह,भाजपा के प्रदेश मंत्री अजय यादव सहित कई प्रमुख लोगों ने शिरकत की।