गौतम कुमार ,कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-
डिहरी /डालमियानगर
गुरुवार को एक महिला ने कोलकाता हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ कर डिहरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची और अपनी जान देने पर तुली थी, रेल यात्रियों द्वारा जीआरपी थाने की पुलिस को सूचना दी मौके पर डिहरी रेलवे जीआरपी थानाअध्यक्ष वशिष्ठ सिंह ने दल बल के साथ उक्त महिला की जान बचाई जो कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी ,महिला के मोबाइल के मोबाइल नंबर पर उक्त महिला के भाई रमेश सिंह को सूचना दिया गया, रमेश सिंह ने दिल्ली से फ्लाइट द्वारा वाराणसी पहुंचे और वाराणसी से निजी वाहन से डेहरी रेलवे स्टेशन पहुंच गए, डिहरी रेल पुलिस को बताया कि मेरा गांव ओजटू झुंझुनू सूर्यगढ़ जिला राजस्थान है, मेरी बहन सुमन देवी ओला उम्र करीब 48 वर्ष का मानसिक हालात ठीक नहीं है, जिस कारण से भटक कर हावड़ा कोलकाता पूर्वा एक्सप्रेस डिहरी रेलवे स्टेशन पहुंची, मैं दिल्ली में सीआरपीएफ में सर्विस करता हूंँ, इसके लिए मैं डिहरी जीआरपी रेलवे पुलिस को हार्दिक बधाई देता हूंँ, हमारी बहन को रेल पुलिस ने जान बचाई डिहरी रेल जीआरपी थानाध्यक्ष वशिष्ट सिंह ने बताया कि यात्रियों की सूचना पर उक्त महिला को महिला सुरक्षा में रखा गया, उसके भाई रमेश सिंह को सही सलामत सौंप दिया गया, मौके पर समाजसेवी संतोष चंद्रवंशी ए ,एस, आइ मनोज राम, आरझी आंनद कुमार सिंह, आरझी शंभु साह,छोटी कुमारी, को सीआपीएफ जवान ने हार्दिक बधाइयां दी,