गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित सूचना प्रौद्योगिकी संकाय में आज बीसीए एवं एमसीए के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए ओरियंटेशन एंड ब्रिज कोर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया।* सफलता की यात्रा आज से शुरू *विषय पर प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसके मुख्य वक्ता के रूप में लर्निंग एंड डेवलपमेंट निदेशक एंबीशन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन पुनीत मिश्रा रहे। पुनीत मिश्रा ने सूचना प्रौद्योगिकी के छात्रों के बीच अपने व्याख्यान के क्रम में उन्हें परिजनों के सपनों को पूरा करने ,अपने जीवन को सफल बनाने एवं स्वयं को सफलता के शिखर पर पहुंचाने के मंत्र दिए। छात्रों को प्रेरित करते हुए मुख्य वक्ता ने उन्हें अपने आप को ऊंची उड़ान के लिए तत्पर रहने पर बल दिया। सत्र के अंत में विषय से संबंधित प्रश्न भी छात्रों द्वारा पूछे गए जिसका मुख्य वक्ता ने बहुत ही संतोषजनक जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए सूचना प्रौद्योगिकी संकाय की डीन इप्शिता नंदा एवं वरीय शिक्षिका मोनिका सिंह ने मुख्य वक्ता पुनीत मिश्रा को धन्यवाद दिया एवं कहा कि उनके द्वारा बताए गए निर्देशों को छात्र अगर अपने जीवन में अपनाते हैं तो निसंदेह ही अपने सभी सपनों को साकार कर सकते हैं ।कार्यक्रम में सूचना प्रौद्योगिकी संकाय की डीन इप्सिता नंदा ,मोनिका सिंह, डॉक्टर सतीश कुमार गुप्ता, डॉक्टर सुमित कुमार ,के एल अंबष्ठ आदि उपस्थित थे।