संघर्षशील श्रमिक संघ के तत्वधान में बंगाली क्लब के प्रांगण में आम सभा की गई


 कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-

डेहरी /डालमियानगर 
पुलिस ने आम सभा करने पर रोक लगाई रोक, लाडर्पीकर बजाने पर रोक लगाइ शनिवार को संघर्षशील श्रमिक संघ बंगाली क्लब स्थित एक आम सभा का आयोजन किया गया संघर्षशील श्रमिक संघ के अध्यक्ष श्री सियाराम सिंह यादव उर्फ बिहारी जी के तत्वाधान में किया गया , पूर्व में संघर्षशील श्रमिक संघ के अध्यक्ष एक  शिस्टमंडल के साथ डेहरी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला अधिकारी ,को ज्ञापन सौंपकर एक आम सभा का अनुमति लिया गया था, डालमियानगर स्थित बंगाली क्लब के समीप किया गया आम सभा पर प्रशासन ने रोक लगाई, लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया, इसके बावजूद भी संघर्षशील श्रमिक संघ के द्वारा एक आम सभा का आयोजन किया गया, आम सभा के दौरान सभी कर्मचारियों की बकाए राशि को लेकर चर्चा की गई, आम सभा के दौरान सैकड़ों महिलाएं पुरुष कर्मचारी मौके पर उपस्थित थे, संघर्ष श्रमिक संघ के अध्यक्ष सियाराम यादव ने बताया कि अभी तक कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं किया गया इस मामले में तमाम कर्मचारी  पटना हाई कोर्ट मे वेतन भुगतान की गुहार लगाया गया है, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया ,रोहतास उद्योग समूह डालमियानगर की हमसभी पूर्व कर्मचारी हैं, जिसकी संख्या बारह हजार सात सौ चौहत्तर है, उक्त कर्मचारियों को 22 नवंबर 2013 को कंपनी जज के द्वारा विभिन्न प्रकार के बकाया केवल 10%  प्रतिशत भुगतान करने का आदेश शासकीय समापका उच्च न्यायालय पटना को दिया गया जिसका भुगतान कर्मचारियों किया गया 90 प्रतिशत बकाए के भुगतान के लिए सियाराम सिंह यादव, उर्फ  पयहारी जी, के द्वारा मुकदमा संख्या कंपनी पार्टीशन तीन ऑब्लिक 84 2019 दिनांक 11 सितंबर 2019 को माननीय उच्च न्यायालय पटना में दाखिल किया गया है उक्त मुकदमे में शासकीय समाक द्वारा दिनांक 25 2020 को जवाब लगाया गया है अभी माननीय उच्च न्यायालय पटना द्वारा उक्त मुकदमे का निपटारा नहीं किया गया है यह तथ्य है कि प्रभारी ए आर वर्मा रोहतास उद्योग समूह डालमियानगर द्वारा नाजायज तरीके से कंपनी में कर्मचारियों को रखकर उद्योग समूह की संपदा बेचकर पैसे को खर्च किया जा रहा है इस मद में प्रतिवर्ष करोड़ों में राशि खर्च हो रही है इस संपदा पर प्रमुख रूप से कंपनी के कर्मचारियों का हक बनता है जिसे बेचकर नाजायज तरीके से खर्च किया जा रहा है सभी खंड जनरल ऑफिस के चलाने के नाम पर किया जाता है कर्मचारियों ने बताया कि जनरल ऑफिस को बंद कर खर्च पर रोक लगाने एवं उद्योग समूह की संपदा को बचाने का कृपा किया जाए ताकि मामला उच्च न्यायालय पटना आदेशों उपरांत कर्मचारियों को बकाया देने के निमित्त कंपनी के संपदा बची रहे, ऑफिस को बंद करने के लिए उद्योग समूह डालमियानगर रोहतास के सभी कर्मचारियों ने दिनांक 18 नो 2021 शनिवार को एकदिवसीय शांतिपूर्ण आमसभा का आयोजन करने का निर्णय लिया था लेकिन प्रशासन ने आमसभा पर रोक लगा दिया, फिर भी कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण आम सभा का आयोजन किया , मौके पर लल्लू सिंह ,संपबुदीन मियां ,विश्वनाथ मिश्रा ,महाबली, दीपू यादव, अवधेश सिंह ,समेत सैकड़ों महिलाएं पुरुष आम सभा में उपस्थित थे,