दुकानदारों ने जताया विरोध, सौतेला व्यवहार करने का लगाया आरोप,


 गौतम कुमार ,कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-

डेहरी /डालमियानगर 

एसोसिएशन  ऐमरा, रोहतास कैमूर औरंगाबाद के जेनरल सेक्रेटरी संतोष सिंह ने बताया कि एमरा के द्वारा एक खुली चिट्ठी भारत के नंबर एक मोबाइल ब्रांड साओमी के सेल्स डायरेक्टर कर्ता धर्ता जिम्मेदार व्यक्ति सुनील बेबी को दी गई उन्होंने कहा कि इस सिटी के माध्यम से इमरान संपूर्ण भारत वर्ष में मौजूद लगभग 20000 साओमी के प्रेफर्ड पार्टनर के साथ कंपनी की दोहरी नीति और समझौते के अनुसार हुए धोखे व्यापारिक छल के बारे में विस्तार से बताया गया है, तथा समझाया गया है कि चिट्ठी में इसका भी वर्णन है कि कंपनी ने यह मेरा के साथ बातचीत यह सारे माध्यम को लगभग बंद कर रखा है, जबकि वह जानता है, ऐमरा सारे मोबाइल ब्रांच के साथ मिलकर सिर्फ और सिर्फ इस मोबाइल रिटेल व्यापार की प्रगति एवं उन्नति के लिए काम करती है आधिकारिक पत्र के माध्यम से उनको आमंत्रण भी दिया गया है इसी तरह के एजेंसी से उनको और ऐमरा के कथित दावों का सत्यता की जांच करा ली जाए। ताकि यह पता चल सके कि किसके दावों में कितनी सच्चाई है पत्र के द्वारा अभी बताएगा कि सारे रिटेलर को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है और उसके नाम पर स्टॉक देने के मामले में कोई पारदर्शिता नहीं रखी गई है तथा ऑनलाइन को भरपूर स्टॉक और ऑफलाइन पार्टनर को स्टॉक के नाम पर खाली टोकरी सिर्फ झूठे वादे साओमी की टीम और उनके मुखिया द्वारा किए गए जब की शुरुआत में उन रिटेलर ने कंपनी हेड मनु कुमार जैन  के मौखिक आश्वासन पर भरोसा करके अपनी प्रतिस्पर्धा कंपनी के बूट हटाकर लगभग उनसे दुश्मनी कर साओमी के बोर्ड अपने अपने दुकान पर लगवाए थे ,शुरुआत में तो कंपनी ने भरपूर स्टाफ दिया और सोची समझी रणनीति के तहत भोले भाले दुकानदार का भरोसा भी जीत लिया लेकिन जब ब्रांड नंबर एक के पायदान पर पहुंच गया और अपने नापाक मंसूबे में कामयाब होता देख अपनी असलियत को सबके सामने लाकर रख दिया उन्होंने कहा कि अधिकारी पत्र में विस्तार से वर्णन करते हुए उसके दुष्परिणामों के बारे में लिखा गया है और मांग की गई, कंपनी अपनी रिटेल पॉलिसी को जाहिर करें ताकि दुकानदार भाई थके हुए महसूस ना कर सके,