श्रमिकों एवं श्रम संसाधनों के शिल्पकार हैं भगवान विश्वकर्मा


   =================
रेलवे में बड़ी धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 

डेहरीऑन सोन स्टेशन स्थित विभिन्न कार्यालयों में इस बार विश्वकर्मा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। आधा दर्जन से भी ज्यादा जगहों पर विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति रख रेलकर्मीयों ने बडे ही भव्य पूजा का आयोजन किया और भगवान से हूनर और सामर्थ की आर्शीवाद मांगी। 
 इस अवसर पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर संकेत कार्यालय में रेलकर्मीयों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए पूर्व विधायक ई सत्यनारायण सिंह यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा श्रमिको और श्रम संसाधनों के शिल्पकार हैं।जिनके आर्शीवाद से ही भारतीय रेल विश्व के सबसे विकसित राष्ट्र के श्रेणीयों में  से एक है।वहीं सहायक मंडल अभियंता सुमन कुमार तथा सहायक संकेत एंव दूरसंचार अभियंता अनिल कुमार रजक ने रेलकर्मींयों को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद के बदौलत रेलकर्मी अपने हूनर और सामर्थ के बल पर भारतीय रेल को बुलंदीयों पर पहुचाने मे कामयाब होंगे।इस बार सीनियर सेक्शन इंजीनियर कैरेज एण्ड वैगन, इंजीनियरिंग, संकेत एंव दूरसंचार, विघुत विभाग, कर्षण विभाग, रेल पथ,टैम्पो स्टैंड,कार पार्किंग स्टैंड पर भव्य पंडाल सहित विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति स्थापित की गई थी।जो आकर्षक के केन्द्र थे।
इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक मुना रजक, सीनियर सेक्शन इंजीनियर नरेंद्र प्रतापसिंह,आलोक सिंहा,अभय वत्स,वाई पी शर्मा,एसएम सिंह,सुभाष चंद्र शर्मा,जीतेन्द्र यादव,अक्षय कुमार,पवन कुमार, मिथिलेश कुमार,संजीव कुमार,संतोष कुमार, ईसीआकेयू उपाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान, सचिव एस पी सिंह,केन्द्रीय सहायक महामंत्री रमेश चंद्रा,सरोज कुमार,रवि कुमार सहित हजारों रेलकर्मियों ने शिरकत की।