गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /इंद्रपुरी
इंद्रपुरी क्षेत्र के बस्तीपुर एवं मानिकपुर, गांव में बृहस्पतिवार को डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में क्षेत्र भ्रमण कर आगामी 20 अगस्त के बदले 21 अगस्त को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह के आगमन को लेकर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर पूरे गांव में डोर टू डोर भ्रमण करते हुए 20 अगस्त को कैंसिल करते हुए 21अगस्त को10:00 बजे दिन में बस्तीपुर काली मंदिर के समीप मुख्य सड़क पर स्वागत समारोह मैं अधिक से अधिक संख्या में आने हेतु आग्रह किया डेहरी ग्रामीण मंडल कार्यक्रम प्रभारी भाजपा नेता प्यारेलाल ओझा ने बताया कि यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए मुख्य सड़क नेशनल हाईवे के दोनों तरफ सैकड़ों झंडा, व होडिंग लगाया जाएगा इसके अलावा बैण्ड बाजा बजाते हुए उस दिन स्वागत के लिए माला एवं अंग वस्त्र से भी सम्मानित किया जाएगा श्री ओझा ने यह भी बताया कि आगामी सनिवार को आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत सुबह 10:00 बजे इंद्रपुरी से होगी फिर लगातार बस्तीपुर होते हुए डेहरी नगर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं लोगों से मिलते हुए सासाराम के लिए प्रस्थान करेंगे यात्रा में कहीं चूक ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, अश्विनी चौबे,सांसद सुशील सिंह, गोपाल नारायण सिंह,विधान पार्षद निवेदिता सिंह,संतोष सिंह, प्रमोद चंद्रवंशी, संगठन मंत्री अजय यादव, ज़िला अध्यक्ष सुशील कुमार, पूर्व विधायक सतनारायण सिंह के अलावा दर्ज़नो नेता सामिल होगे मौके पर मंडल महामंत्री सोनू सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रखंड संयोजक अमित राज सिंह, आईटी सेल के प्रखंड संयोजक अभिषेक कुमार पांडे समेत दर्जनों कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी ताकत लगाए हुए हैं
