नये रेल जीएम ने की विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण।


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी, /रोहतास ।
पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने गुरुवार को गया-डेहरी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण  किया । इस दौरान महाप्रबंधक  ने  गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के मध्य रेलवे ट्रैक, रेल पुलों, समपार फाटक, स्टेशनों आदि का मुआयना किया । महाप्रबंधक ने संरक्षा से जुड़े पहलुओं का विशेष रूप से जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान प्रधान मुख्य इंजीनियर ब्रजेश कुमार, दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार, पंडित दीन दयाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय,वरिष्ठ संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (समन्वय)ब्रजेश कुमार यादव सहित अन्य उच्चाधिकरीगण उपस्थित थे।
गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने बगहा बिशुनपुर स्टेशन पर उतरकर वहां रेल अवसंरचना उन्नयन हेतु जारी निर्माण कार्य की प्रगति का गहन मुआयना किया । इसके बाद  भविष्य की कार्ययोजनाओं एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-सोननगर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना की कार्य प्रगति से अवगत हुए । विदित हो कि डीएफसीसी कॉरिडोर से औद्योगिक उत्पादों का परिवहन तेज गति से होगा जिससे देश के उद्योगों को गति मिलेगी और रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे ।