मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- बारूण थाना क्षेत्र के सिरिस में हुए मारपीट के मामले में बारूण पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामला महज दो गाडियो के आपस मे सटने से उत्पन हुआ, जिसमें दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष से दो लोग घायल हो गए। जिन्होंने शनिवार को थाने पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज करवाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल रितेश अग्रवाल ने अपने आवेदन में बताया है कि बीते दिन बुधवार को वे अपने दुकान पर थे, जहां उनके दुकान के सामने ही रामेश्वर प्रसाद शौंडिक ने अपनी चार पहिया वाहन खड़ी किये हुए थे। उसी दौरान मेरे चाचा विनोद अग्रवाल द्वारा अपनी मोटर साइकिल घर से निकलने के क्रम में चार पहिया वाहन में थोड़ा स्पर्श हो गया। जिस पर रामेश्वर शौंडिक गली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर धमकी देते हुए घर से अपने बेटा जैकु शौडिक, छोटू शौडिक,सिम्पू शौडिक आये और मारपीट करने लगे। जिस दौरान उक्त लोगो के द्वारा दुकान से बीस हजार रुपया और गले से चेन छीन लिया। बीच बचाव करने आये अशोक अग्रवाल को भी मारपीट कर घायल कर दिए। वही मारपीट के बाद रितेश अग्रवाल और अशोक अग्रवाल ने अपना इलाज बारूण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया। इधर थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जा रही है।
