गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /इंद्रपुरी
इंद्रपुरी क्षेत्र के बड़ीहा स्थित प्रखंड भाजपा कार्यालय पर रविवार को डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम आयोजित की गई भाजपा नेता आनंद पांडे ने क्षेत्र से आए हुए दर्जनों कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के बातों को समझाते हुए कहा कि आज रेडियो पर संस्कृत में भी बात की जा रही है गुजरात के केवड़िया में गंगा ने संस्कृत भाषा को मान बढ़ाने में लगी है हमारी संस्कृत भाषा सरस व सरल है यह राष्ट्र की एकता को मजबूत करती है वहीं दूसरी ओर खिलौना की बातों को बताते हुए कहा कि दुनिया में खिलौना का 6 से 7 लाख का मार्केट है भारत में बहुत कम है फिर भी मेक इन इंडिया एक अलग पहचान बनाए हुए हैं देश की युवा अपने आप को सर्वोत्तम तरीके से कुछ नए करने में लगे हुए हैं उन्होंने हिंदुओं के महान पर्व कृष्ण पूजा के बारे में बताते हुए कहा कि सोमवार को मध्य रात्रि में होने वाले भगवान श्री कृष्ण का जन्म को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को खुशी पूर्वक मनाएं सभी लोगों को मेरी ओर से अग्रिम शुभकामना है अंत में उन्होंने मन की बात के बारे में कहा कि आज दुनिया के कोने कोने में मन की बात कार्यक्रम की चर्चा होती है जबकि बहुत पहले नहीं होता था मौके पर भाजपा आईटी सेल के प्रखंड संयोजक अभिषेक कुमार पांडे, बूथ अध्यक्ष अक्षय पांडे, रामदेव साहू, राजेंद्र पांडे, बृजेश पांडे, रवि प्रकाश, मानवी पांडे समेत दर्जनों लोग उपस्थित हुए
