नारायण नर्सिंग कॉलेज के तत्वावधान में विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 
गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज के तत्वावधान में विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर एक सप्ताह तक चलने वाले जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ आज नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में हुआ। इस अवसर पर वार्ड में उपस्थित माताओं के बीच फल एवं मास्क का वितरण भी किया गया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएमसीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एस अली इमाम ने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है एवं स्तनपान से जच्चा और बच्चा दोनों को विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि शिशु को मां का दूध उसे रोग प्रतिरोधक क्षमता से भरपूर बनाता है तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास में काफी सहायक होता है ।इस अवसर पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की चिकित्सक डॉक्टर चंचला ने स्तनपान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए माताओं को इसके लिए जागरूक किया तथा उनके बीच पौष्टिक आहार एवं फलों का वितरण किया। विश्व स्तनपान दिवस  पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ कुमार आलोक प्रताप, नारायण नर्सिंग कॉलेज के  उपप्राचार्य नितेश कुमार ,नर्सिंग कॉलेज की प्राध्यापक  लिन्सी जोसेफ,सहायक प्राध्यापक ऑरेलिया एक्का ,नर्सिंग अधीक्षक मिस्टर की जोसेफ, एनएमसीएच की मेट्रोन श्रीमती सुधा हेम्ब्रम, स्त्री रोग विभाग की चिकित्सक डॉ  पुजिति, डॉ सीजि, एम एस सी नर्सिंग छात्रा कुमुद तिवारी, ज्योति कुमारी ,अंजू सिंह सीमा कुमारी ,बीएससी नर्सिंग की छात्राएं कुमारी संजू मेहता, विकास कुमार, नितेश कुमार अभय कुमार, अश्विनी कुमार आदि उपस्थित थे ।कार्यक्रम के दौरान स्त्री एवं प्रसूति वार्ड में माताओं के बीच खेल के माध्यम से भी स्तनपान के प्रति उन्हें जागरूक किया गया।