गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास।
श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के जदयू में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह व खुशी है। इसका सकारात्मक प्रभाव अभी से देखने को मिल रहा है। राजद के कुशासन के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले ऐसे अग्रणी नेताओं की घर वापसी से पार्टी और मजबूत होगी।पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा शाहाबाद ही नही पूरे बिहार के लोकप्रिय एव ज़मीनी नेता है।ऐसे कद्दावर नेता का जदयू मे आना पार्टी तथा निष्ठावान कार्यकर्ताओ के लिए गर्व की बात है।।यह बातें डेहरी विधानसभा के सबसे कद्दावर जदयू नेता और तिलौथू प्रखंड प्रमुख कपिल कुमार कुशवाहा ने नवप्रदेश के विशेष संवाददाता से एक वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि वैचारिक तौर पर श्रीभगवान सिंह सामाजिक न्याय के सिद्धांत पर कार्य करते रहे हैं। लालू के शासन के खिलाफ लंबे समय तक संघर्ष किया। इनके पार्टी में आने से उसे और मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कुशवाहा जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम करते रहे हैं। आज भी पूरे बिहार में उनका काफी प्रभाव है। इसके साथ ही उन्होंने अपने मंत्रीकाल मे तौर पर भी बिहार के विकास के लिए सार्थक पहल की। इनके वापस आने के बाद नीतीश कुमार को भी मजबूती मिलेंगी और जमीनी स्तर पर पार्टी और मजबूत होगी।
रोहतास जिले के सबसे चर्चित व लोकप्रिय प्रखंड प्रमुख कपिल सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के विजन के साथ पूरे बिहार के लोग खड़े हैं। पूरे बिहार में विकास योजनाओं को समय से पूरा किया जा रहा है। इसके अलावा पंचायतों को सशक्त करने के लिए भी लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है।श्रीभगवान सिंह की बिहार के अपने जाति के अलावा सभी वर्ग के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं में तगड़ी पैठ मानी जाती है। कार्यकर्ताओं के बीच वो काफी लोकप्रिय हैं।
कपिल सिंह ने कहा कि श्री भगवान सिंह के आने से डेहरी विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरे शाहाबाद और बिहार के सभी सीटो पर जदयू मजबूत पार्टी बनकर उभरेगी।और अपने पुराने लव कुश समीकरण को फिर से मजबूत करने की तैयारी को बल मिलेगा।
