निजी जमीन पर बन रहा इंदिरा आवास, पीड़ित ने डीएम को आवेदन देकर रोक लगाने की किया मांग


 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-

बारूण(औरंगाबाद):- शनिवार को निजी जमीन पर बन रहा इंदिरा आवास, पीड़ित ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर रोक लगाने की मांग की। बारूण ग्राम खेमदा निवासी राम विलास चौधरी ने अपने निजी जमीन पर बल प्रयोग कर जबरन इंदिरा आवास का निर्माण किये जाने के विरोध में जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। पीड़ित राम विलास चौधरी के अनुसार उसके आस पास के लोगों ने प्रशासन को गलत जानकारी देकर इंदिरा आवास पास करा लिया। उसकी 9 डिसमिल जमीन पर जबरन निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन से कई बार गुहार लगाने पर भी कोई करवाई नहीं की जा रही है। ना तो अंचल न ही थाने से कोई सुनवाई हुई। मजबूर होकर पीड़ित ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है।