गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर साई भक्तों के द्वारा साईं बाबा का सत्संग पूजा एवं हवन कराया गया साईं परिवार के सत्येंद्र प्रसाद जी के निवास पर साई बाबा की कथा कहते हुये सत्येंद्र प्रसाद ने भक्तो को गुरू के बारे मे बताया कि शास्त्रों के अनुसार गुरु के बगैर हम सबों का कोई वजूद नहीं है गुरु के बिना जीवन अधूरा है शिष्यों ,भक्तों की जिंदगी में गुरु का स्थान सबसे ऊंचा होता है हम सभी को अपने ईश्वर की आराधना करते हुए सच्चे मार्गदर्शक के रूप में अपने साईं के विचारों को अपने जीवन में लाकर उनसे प्रेरणा लेते हुए सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए हम सबों का प्रयास हो कि हमसे कभी भी किसी जीव को कोई भी कष्ट नहीं हो मनुष्य को गुरु का स्थान समझना चाहिए उनके आशीर्वाद से हर कीमती चीज और हर अच्छे कार्य और भक्तों के पास ही होता है बस सच्चे मन से सच्चे लगन से इसकी चाहत अपने अराध्य देव से होनी चाहिए ।हवन के पश्चात इंद्र देवता को प्रसन्न करने के साथ ही अमन शांति व देश की प्रगति के लिए कामना की गई महिलाओं के द्वारा साईं भजन प्रस्तुत करते हुए सभी भक्तों का साईं बाबा के भक्ति उद्घोष में झूमते रहे ।
सर्वप्रथम सतनारायण भगवान की कथा से यह पूजन शुरुआत हुई उसके पश्चात साईं बाबा का कथा पूजन एवं आरती किया गया इस शुभ अवसर पर जयप्रकाश कश्यप नितेश सिह श्वेत प्रकाश कश्यप रिकुं सोनी प्यारेलाल ओझा सुदर्शन चौरसिया सत्येंद्र सिंह सिपाही जी शैल देवी अवधेश शर्मा रवि गुप्ता यश उपाध्याय चंदन कुमार गुप्ता संजय सोनी विशाल सिंह डॉक्टर किशोर पंकज जी सुनील कुमार आदि उपस्थित थे हवन करने वालों में सभी महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए साईं बाबा का कथा श्री सत्येंद्र प्रसाद जी द्वारा सुनाया गया सतनारायण भगवान की कथा के लिए पंडित श्री तुलसी मिश्रा जी के द्वारा कथा वाचन किया गया कथा सुनने के लिए जयप्रकाश कश्यप एवं उनकी पत्नी अंजली देवी ने पुजा एवं कथा सुने। सत्येंद्र प्रसाद एवं उनके पुत्र जयप्रकाश कश्यप श्वेत प्रकाश कश्यप के द्वारा सभी भक्तों को साईं बाबा का महा प्रसाद के रूप में खिचड़ी का प्रसाद सभी भक्त को वितरण किया गया। इस पूजन में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
