गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /इंद्रपुरी
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर डेहरी में जयप्रकाश कश्यप के आवास पर साईं बाबा का भजन,पूजन, आरती, हवन के साथ-साथ भंडारा का आयोजन किया गया दर्जनों महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन गाकर साईं भक्तों को सुनाया वही कार्यक्रम आयोजक श्री कश्यप ने सभी लोगों को समझाते हुए कहा कि साईं बाबा का एक ही नारा है सबका मालिक एक उन्होंने यह भी बताया कि हवन करने से सैकड़ों कीटाणुओं का नाश होता है और आसपास का वातावरण शुद्ध हो जाता है मौके पर भाजपा नेता प्यारेलाल ओझा, जदयू नेता रिंकू सोनी, देहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे, जेपी गुप्ता समेत दर्जनों लोग शामिल हुए
