मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- बारूण वेद व्यास आश्रम पर निषाद समाज कल्याण समिति निषाद विकास औरंगाबाद के द्वारा वेदव्यास जी का मूर्ति का स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इस दौरान वेदपाठी के रूप मे विष्णु देवाचार्य विष्णु जी के द्वारा मंत्रोच्चार कर पूजा पाठ कराया गया। विष्णु देवाचार्य विष्णु ने बताया कि सनातन धर्म के संरक्षक थे वेद ब्यास। मानव जाती के उत्थान का स्त्रोत रहे हैं वेद ब्यास जी। ऋग्वेद, सामवेद, अथर्ववेद और यजुर्वेद चारो वेद का जन्मदाता हैं वेद व्यास। कहा कि महर्षि वेदव्यास का जन्म आषाढ़ पूर्णिमा को लगभग 3000 ई. पूर्व में हुआ था। उनके सम्मान में ही हर वर्ष आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाया जाता है। वेद, उपनिषद और पुराणों का प्रणयन करने वाले वेद व्यास जी को समस्त मानव जाति का गुरू माना जाता है। इसी क्रम में बिहार सरकार में मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री मुकेश साहनी के द्वारा महर्षि वेद व्यास जी का मूर्ति का अनावरण किया गया। मंच संचालन राजेश चौधरी ने की। सभी वक्ताओं ने महर्षि वेद व्यास के कर्तब्यों एवं विचारों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। मंत्री मुकेश साहनी ने कहा कि हमारे निशाद समाज से वेद ब्यास आते है। सब लोग उनको गुरू मानते है। उनके विचारों को हम सब को पालन करना चाहिए। जब तक हमारा समाज शिक्षित नही होगा, तब तक विकास नही होगा। हम अपने समाज के विकास के लिए रात दिन मेहनत कर रहे है। अगर आपलोग इसी तरह साथ दीजियेगा तो आज मेरे पार्टी के चार विधायक है कल 40 हो जाएंगे। साथ ही बिहार सरकार द्वारा जो योजनाएं चलायी जा रही हैं, उसके बारे में जानकारी दी तथा मत्स्य व पशुपालन विभाग के योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि किसी तरह के समस्याओं हो हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताइये और आपकी समस्याओं का हल हम करेंगें। बारूण में फूलन देवी के मूर्ति की स्थापना करने की बात कही। इस दौरान पूर्व विधायक वीरेन्द्र सिंह, नारायण मेडिकल कॉलेज सासाराम के डारेक्टर विक्रम सिंह, बारूण मुखिया सीमा चौधरी ,रंजीत चौधरी बारूण मुखिया प्रतिनिधि,राजद जिला महासचिव अनिल टाईगर, राजेश चौधरी, केदार चौधरी,ललन चौधरी,रामजी चौधरी, पारस चौधरी, छोटू चौधरी, राजेंद्र चौधरी, गणेश चौधरी,शम्भु चौधरी के साथ भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।
