डेहरी अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया

 

कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-

डेहरी /डालमियानगर  

शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अनुमंडल परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी डिहरी तथा भूमि सुधार उप समाहर्ता डेहरी तथा अनुमंडल कर्मियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनका बच्चों की भांति पालन पोषण करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। आप सभी को ज्ञात है कि जल जीवन हरियाली अभियान  बिहार राज्य में चलाया जा रहा है। जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत डिहरी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत ऐसे गृह स्थल विहीन  व्यक्ति जो आहार या अन्य जल निकाय पर निवास कर रहे थे उनको बिहार सरकार की ओर से भूमि बंदोबस्त की जा रही है अभी तक डिहरी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कुल 207 लोगों को उक्त अभियान के तहत भूमि बंदोबस्त कर के लाल पर्चा दिया जा चुका है यह प्रक्रिया आगे भी प्रारंभ रहेगी, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि अपने प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाएंगे और अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे क्योंकि यदि जल है तभी हरियाली है और तभी जीवन है,