कुमारी वर्षा की रिपोर्ट ;-
दरिहट/रोहतास
कोरोना संक्रमण के दौरान लागातार अपनी परवाह किए बिना कार्यालय से लेकर क्षेत्र भ्रमण करने वाले रोहतास के युवा तेज तर्रार डीएम धर्मेंद्र सिंह ने 31 मई को अपना कोरोना जांच कराएं। जिसके बाद वो कोरोना पोजेटिव पाए गए। फिलहाल वो होम आइसोलेशन में हैं। जिले के सभी अधिकारियों, कर्मियों, प्रतिनिधियों व सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की है, कि वे जल्द स्वस्थ होकर हम सबके बीच आएं। क्योंकि कोरोना लहर के बीच कार्यालय से लेकर पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में उनके भ्रमण से आमजनों को राहत मिली थी। तथा लोगों को कई सुविधाए मिली थी।
दरिहट निवासी मुरली यादव ,पिता सिधैनी यादव के भैस की मौत। दरिहट गावँ के पूरब दिशा कि ओर लगे ट्रांसफ़र के निचे तार मे लाईन आने के क्रम मे भैस चपेट मे आ गई और मौके पर हि भैस की मौत हो गई।
