बाइक का डिक्की तोड़ दो लाख रुपए की चोरी दिनदहाड़े घटी घटना से पुलिस गश्ती पर उठा समान सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ अपराधियों की करतूत


 कमलेश कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी।रोहतास 
डेहरी नगर थाना क्षेत्र के अति व्यस्ततम पाली रोड में रिमझिम होटल के समीप बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की बाइक की डिक्की तोड़ दो लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों द्वारा किया गया चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि दरिहट थाना क्षेत्र के धराहरा निवासी राज किशोर सिंह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पैसा निकाल कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पैन कार्ड बनवाने के लिए रिमझिम होटल के समीप राज किशोर सिंह अपनी बाइक को खड़ा कर दो मंजिला भवन पर पैन कार्ड का रसीद लाने गए। इसी दौरान काले रंग की पल्सर बाइक से आए तो अपराधियों ने डिक्की तोड़कर दो लाख रुपया लेकर फरार हो गया। जब पैन कार्ड का रसीद लेकर राज किशोर सिंह अपने बाइक के पास पहुंचे तो बाइक की डिक्की टूटा हुआ देखकर अनहोनी समझ गए। अपराधियों ने डिक्की में रखे दो लाख रुपए की चोरी कर ली थी। समीप के दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों की करतूत कैद हो गई है। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नगर थानाध्य संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सीसीटीवी में कैद फुटेज के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।