गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
वृक्षारोपण महा अभियान के तहत आज डेहरी नगर के तार बंगला शक्ति केंद्र के अंतर्गत मां लखपति पार्क में तथा पतंजलि योगा केंद्र में वृक्षारोपण किया गया इसमें मुख्य रूप से डेहरी के के पूर्व विधायक इंजीनियर सतनारायण सिंह ने कहा की अपने घर के आस-पास खाली जमीन, धार्मिक , स्थल, विद्यालय प्रागण, श्मशान तथा खाली पड़ी जमीन पर वृक्ष लगाएंगे। इंसान के सुख, शाति और समृद्धि का भंडार प्रकृति है। मनुष्य प्रकृति की गोद में ही पलता-बढ़ता है और इसी के साथ जीवन का समापन भी करता है। प्रकृति के साथ मनुष्य का प्यार उसकी भावना में बसा है। जब वह भागदौड़ की जिन्दगी में व्यस्त होता है तो तनिक सुकून और मन की शांति के लिए प्रकृति की गोद में जा बैठता है। आज हम प्रकृति से दूर विकास की अंधी दौड़ में मानवता के विकास और विनाश के बीच करोना से जूझ रहे हैं तो लगता है कि प्रकृति ही इसका निदान, उद्भव और अंत है। अब इंसान को अपनी गलती का अहसास हो गया है। नए पेड़-पौधे लगाकर वो अब कुदरत का कर्ज उतार रहे हैं। साथ ही शहरों का प्रदूषण कम करने का प्रयास भी किया जा रहा है। शहर हो या गाव हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। हमें अपने मन में संकल्प लेना होगा कि हमें प्रकृति से सदभाव के साथ जुड़ कर रहना है। हम सब इस बारे में सोचें कि हम अपनी धरती को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए और क्या कर सकते हैं ? किस तरह इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं? अब सिर्फ पौधारोपण करने से कुछ नहीं होगा। जब तक हम यह सुनिश्चित नहीं कर लेते कि हम उस पौधे के पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करेंगें। भाजपा नेता व कार्यकरता का कहना है कि मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के दूसरे तरीकों सहित सभी देशों के लोगों को एक साथ लाकर जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने और जंगलों के प्रबन्ध को सुधारना है। वास्तविक रुप में पृथ्वी को बचाने के लिये आयोजित इस वृक्षारोपण महा अभियान में सभी युया वर्ग के लोगों को सक्रियता से शामिल करना होगा। तेजी से बढ़ते शहरीकरण व लगातार काटे जा रहे पेड़ो के कारण बिगड़ते पर्यावरण संतुलन पर रोक लगानी होगी। सभी पेड़ या पौधे एक समान स्तर पर प्रदूषण खत्म नहीं करते। इसके लिए पहले ये जानना जरूरी है कि कहा किस स्तर का प्रदूषण है और फिर उसके मुताबिक ही वहा पेड़ लगाए जाएं। जल का संरक्षण तभी संभव है जब अधिकाधिक वृक्ष लगे। वृक्षों के कारण पर्यावरण संतुलन रहेगा, साथ ही भूमि का कटाव तथा भूमि में जल सोखने की क्षमता का भी विकास होगा।नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता कामेश्वर यादव मुन्ना शर्मा अशोक विश्वकर्मा अरुण सिंह कुंवर सिंह नंद गोपाल इत्यादि लोग शामिल हुए वृक्षारोपण करने के बाद पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने कहा वृक्षारोपण कर हम अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ रख सकते हैं हमारा मकसद केवल वृक्ष लगाना ही नहीं होना चाहिए उसकी देखभाल की भी जिम्मेदारी होनी चाहिए |
