गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
जिले के सम्मानित नाट्य संस्था (सामाजिक एवं सांस्कृतिक संचेतना का प्रतिनिधि मंच) अभिनव कला संगम(परिवार) ने गत संध्या संस्था के स्थाई कार्यालय ड्रीम हाउस डालमियानगर में
संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष कृष्ण किशलय जी एवं संस्था के वरीय सम्मानित सदस्य दयानिधि भरत लाल जी के कोरोना काल में आकस्मिक निधन से मर्माहत सदस्यों ने समुचित सम्मान के साथ शोक संवेदना प्रकट कर श्रद्धांजलि दिए संस्था के सचिव नंदन कुमार ने संस्था के प्रति उनके कार्यकाल के दौरान संस्था को समाज के द्वारा मिले सम्मान और उनके द्वारा दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला संस्था के अध्यक्ष कौशल कुशवाहा ने कहा उनके द्वारा संस्था को मिले सामाजिक कार्य कुशलता हम सभी को आजीवन प्रेरित करता रहेगा
'संस्था के सभी सदस्य' 'उनके कार्यों' 'का समाज के प्रति उनके दायित्वों' का अनुसरण एवं
अक्षर स: पालन करेंगे
संस्था के पूर्व अध्यक्ष वरीयपदाधिकारी एवं सलाहकार समिति के सदस्य संजय सिंह बाला ने कहा समाज के एवं संस्था के जिस दो कोहिनूर को हमने खोया है यह हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है इसकी पूर्ति असंभव है हम सभी का प्रयास रहेगा इनके सामाजिक जीवन शैली का आत्मसात करने का
जिस संकल्प के साथ संस्था के सदस्यता हम सभी ने ग्रहण किया था उसके मान सम्मान और उसके संविधान और परंपरा का आजीवन निर्वहन करेंगे
संस्था ने वर्तमान विभीषिका का सामना करते हुए कोरोना संक्रमण की महामारी से बचाव के सभी एहतियातो का पालन करते हुए
संस्था उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रख संस्था के सम्मानित सदस्यों के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई
संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों में शामिल अध्यक्ष कौशलेंद्र कुशवाहा , प्रोफेसर रणधीर कुमार सिन्हा , कलाम हाशमी , संजय सिंह , नागेश्वर सिंह , रवि तिवारी , मनोज पांडे , शंभू सैम , मनोज गुप्ता
