फरार लॉटरी माफिया पवन झूनझुन वाला के घर पर पुलिस करेगी कुर्की जब्ती

पवन झूनझुन वाला फ़ाइल् फोटो 
                                             दाऊद नगर थाना प्रभारी गौतम कुमार


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 

बारह पत्थर निवासी  लॉटरी माफिया पवन झुनझुन वाला की गिरफ़्तारी के लिए    गत दिनों पूर्व  औरंगाबाद पुलिस के द्वारा दल बल के साथ बारह पत्थर स्थित उसके निवास व पड़ाव मैदान के ज़मीन पर  उसके द्वारा बनवाए गए सार्वजनिक अतिथि भवन पर  छापेमारी किया था लेकिन लॉटरी के धंधे से अरबों की संपति अर्जित करने वाला बेहद शातिर  लॉटरी माफिया पवन झुन झुन वाला पत्नी सहित अपने परिवार के साथ पुलिस के हथे चढ़ने से पहले ही फरार हो गया लेकिन इस मामले में पुलिस भी पूरी तरह से चौकस है और लॉटरी माफिया की गिरफ़्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है । पुलिस की माने तो उसकी गिरफ्तारी के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है । 
घर की होगी कुर्की जब्ती..... दाऊद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध लॉटरी के धंधे के मामले में दर्ज केस को ले लॉटरी माफिया पवन झुनझुन वाला के घर की कुर्की जब्ती की कारवाई को भी पुलिस द्वारा जल्द ही अमलीजामा पहनाया जायेगा । दाऊद नगर थाना प्रभारी गौतम कुमार के अनुसार कोई भी अपराधी चाहे कितना भी बड़ा क्यूं ना हो लेकिन कानून से बढ़कर नहीं हो सकता है । लॉटरी माफिया पवन झुनझुन वाला के घर की कुर्की जब्ती भी जल्द होगी और इसके लिए कानूनी प्रक्रिया किया जा रहा है । 
बिहार का है सबसे बड़ा लॉटरी माफिया... कभी साइकिल से चलने वाला पवन झुनझुन वाला आज लॉटरी माफिया के नाम से कुख्यात है । जानकारों के अनुसार इसका लॉटरी का साम्राज्य बिहार , उतर प्रदेश, झारखण्ड,  सहित देश के कई अन्य राज्यों में फैला है । सूत्रों के अनुसार इस अवैध धंधे से इसने अरबों की संपति अर्जित कर लिया है  ।