गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी। रोहतास
जिले की अग्रणी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला संगम के द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस 'पर' जिले भर के सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं के सम्मान में संस्था के सदस्यों द्वारा परिचर्चा किया गया। साथ ही राज्य भर में समाज के लिए हिंदी पत्रकारिता महत्त्व ,निष्ठा, कार्य एवं कोविड-19 के महामारी के बीच अपनी जान की बाजी लगाने वाले पत्रकारों को बधाई दी गई। तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। अध्यक्ष कौशलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम सभी के हित के लिए ऐसी विभीषिकाओ मे भी डटे रहकर समाज को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर एक कुशल सकारात्मक मार्गदर्शन प्रशस्त किया। आज उनके समुचित सम्मान का दिवस है, आज हिंदी पत्रकारिता दिवस पर उन्हें शुभकामना देती है। महासचिव कमलेश कुमार ने कहा कि देश व समाज के साथ-साथ संस्था के लिए जिले के पत्रकारों द्वारा जो सहयोग किया जाता है। उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम होगा। संस्था सभी पत्रकारों के कुशल मंगल की कामना करती हैं। परिचर्चा में संयोजक आशुतोष कुमार,
कोषाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद सिन्हा,
पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता उर्फ काका भैया, रामकृष्ण शर्मा उर्फ बड़कू भैया, संजय सिंह उर्फ बाला, अधिवक्ता मनोज अज्ञानी, सिमल सिंह, विनय मिश्रा, शम्भू गुप्ता, मुन्ना सिंह, कुंदन कुमार, संजय यादव, कृष्णा यादव, इंद्र कुमार बाघा, संतोष नीरज, आदि ने पत्रकारों को बधाई दी।