गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
इंद्रपुरी क्षेत्र के चकनहा पंचायत अंतर्गत राजस्व गांव बडीहा में बृहस्पतिवार को प्रत्येक घरों में 6 सरकारी मास्क वितरण किया गया ज्ञात हो कि बिहार सरकार द्वारा जिलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से ब्लॉक में 1 माह पूर्व ही ₹15 प्रति मास्क की दर से राशि आवंटित कर दी गई है जिसमें अधिकांश गांव में 1 सप्ताह पूर्व ही पंचायत सचिव एवं विकास मित्र के माध्यम से प्रत्येक घरों में 6 निशुल्क मास्क वितरण किए गए हैं बाकी छूटे हुए गांव में वितरण प्रक्रिया तेज कर दी गई है ताकि कोरोणा संक्रमण को जल्द से जल्द नियंत्रित किया जा सके गांव के पंच व भाजपा नेता आनंद पांडे ने कोविड-19 के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया तथा अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित किया श्री पांडे ने बताते हुए कहा कि निशुल्क मास्क बांटने से खासकर महादलित एवं गरीब परिवार के लोगों में काफी राहत मिली है इसके अलावा डेहरी वीडियो से गांव में sanitize करने की मांग की है ताकि संक्रमण को रोका जा सके इसके अलावा ब्लैक fangas से बचने की सलाह ग्रामीणों को दिया गया मौके पर डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे, आईटी सेल के प्रखंड संयोजक अभिषेक कुमार पांडे, बलराम दुबे, कन्हैया प्रजापति, बंशीधर पांडे, रवि प्रकाश, अनीश पांडे समेत अन्य लोग उपस्थित हुए
