युवा पत्रकार केवल कुमार का कोरोना से निधन पत्रकारों ने शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि


 कमलेश कुमार की रिपोर्ट ;-

 डेहरी। रोहतास

गरीबों एवं असहायो के मददगार तिलौथू के चर्चित युवा पत्रकार के निधन पर शहर के पत्रकारों ने दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है  बताते चलें कि तिलौथू निवासी समाजसेवी एवं युवा पत्रकार केवल कुमार का निधन उस समय हुआ जब वह एनएमसीएच जमुहार से इलाज उपरांत बेहतर इलाज हेतु पटना जा रहे थे, कि रास्ते में ही उनका निधन हो गया। केवल कुमार युवा पत्रकार के रूप में विगत कई वर्षों से सक्रिय रहे हैं। पत्रकारों के बीच इनका मधुर स्वभाव और जनता के बीच मदद करने का और सामाजिक कार्यों में हाथ बंटाने का हमेशा आगे कदम रहा है। जिसके चलते काफी लोगों में प्रिय थे।इसके अलावा व्यवसाय के क्षेत्र में भी इनकी बेहतर पकड़ थी, और लायंस क्लब से जुड़कर जनहित के लिए बहुत सराहनीय कार्य करते थे। उनके निधन की सूचना पाकर पत्रकार शशि रंजन सिंह अपने आप को रोक नहीं सके। पहली बार देर तक रोते हुए उन्होंने कहा कि ईश्वर ने मुझसे मेरा अति प्रिय मित्र छीन लिया। पत्रकार राकेश राही भी कुछ देर तक बेसुध पड़े रहे। कोरोना महामारी के दौरान समाज में बहुत जरूरतमंदों को इन्होंने अपने स्तर से मदद करने का भी हर स्तर से काम किया था। अपने शोक संवेदना में ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री कमलेश कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी ने समाज के परी और पत्रकारों के एक मित्र को हम सब से छीन लिया। यह एक अपूरणीय क्षति है। पत्रकारों ने केवल कुमार की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। तथा परिजनों को हर सम्भव सहयोग करने की बात कही। शोक व्यक्त करने वालों में पत्रकार वारिस अली  ,जग नारायण पांडेय , गौतम शर्मा, रोहित कुमार, शिव शंकर भास्कर, प्रोफेसर अनिल सिंह, रवि कुमार , अरुण कुमार सिंह , इरफान कुरैशी, दिनेश कुमार सिंह,ओम प्रकाश पांडेय, कमलेश मिश्रा, राकेश कुमार राही ,रवि कुमार पांडेय, शशि रंजन सिंह आदि शामिल थे।