अकोढींगोला स्थित मां शीला वाटिका मैरिज हॉल में हुआ पत्रकार मिलन समारोह


गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी/रोहतास

 रंगों के महान पर्व होली को लेकर अकोढींगोला स्थित मां शीला वाटिका मैरिज हॉल में शुक्रवार के शाम पत्रकारों ने एकता और अखंडता के साथ राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। यह आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें जिले से लगभग सभी जैसे सासाराम, तिलौथू, डेहरी, अकोढ़ी गोला, दरिहट व राजपुर क्षेत्र के सैकड़ों पत्रकार व पदाधिकारियों को समाजसेवी राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और अबीर गुलाल लगाकर रंगों का महापर्व होली की हार्दिक बधाई दिया। वही गायक विकास पांडे ने पुराने परंपराओं के अनुसार होली के अनेकानेक सुर लगाएं। विकास पांडे के सुर लगाते ही सभी पत्रकारों के संग सोनू सिंह भी झूम उठे और नाचने पर मजबूर हो गए। इस होली समारोह में जिला के ब्यूरो चीफ हिंदुस्तान से जितेंद्र कुमार सिंह दैनिक भास्कर से नरेंद्र सिंह दैनिक जागरण से चंद्रदेव सिंह राणा सिंह और हमारे बीच दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार पूर्व ब्यूरो चीफ राजेश सिंह उपस्थित हुए और होली रंगारंग कार्यक्रम को रंग गुलाल के साथ राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह के साथ अबीर गुलाल लगाकर के एक दूसरे को होली का शुभकामनाएं दिए सभी पत्रकारों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली का बधाई विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष व अधिवक्ता, पत्रकारों के मिलन समारोह में मुटुर पाण्डेय ने भी शिरकत किया। वही वरिष्ठ पत्रकार कमलेश कुमार, सच्चिदानंद दीपू, रोहित कुमार, इरफान कुरैशी, शिव शंकर भास्कर, अरुण कुमार सिंह इत्यादि डेहरी से अशोक सिंह (प्रभात खबर), पप्पू दुबे, कमलेश कुमार (हिंदुस्तान), अरुण कुमार (दैनिक जागरण) इत्यादि सैकड़ों पत्रकार को राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और होली का बधाई दिया। साथ ही उन्होंने संबोधित करते हुए पत्रकार बंधुओं से कहा कि आप सभी लोग समाज के आईना है। समाज की पठ दृश्यता को दिखाने का कार्य करते हैं।  आप सभी के कलमो द्वारा समाज की विचारधारा कायम होती है। इसलिए आप सभी सम्मान के योग्य है। मौके पर पत्रकारों के अलावा कई वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी के साथ साथ दर्जनों लोग मौजूद थे।