सासाराम। रोहतास
करगहर थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा गांव के समीप शनिवार को कुड़िआरी गांव में आयोजित यज्ञ का समापन देख कर लौट रहे पिता-पुत्र को एक अनियंत्रित ऑटो ने रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर पुत्र की मौत हो गई। जबकि पिता बुरी तरह जख्मी हो गए ।ग्रामीणों ने जख्मी को पीएसी में भर्ती कराया। बताया जाता है, कि शुकुलपुरा निवासी राजू तिवारी अपने 12 वर्षीय पुत्र संकट मोचन तिवारी के साथ कुड़िआरी गांव में आयोजित श्री राम चरित्र मानस महायज्ञ का समापन समारोह देकर घर लौट रहे थे कि बरांव- जहानाबाद पथ में शुकुलपुरा गांव के समीप एक अनियंत्रित ऑटो ने उन्हें रौद दिया । जिससे घटनास्थल पर ही 12 वर्षीय पुत्र संकटमोचन तिवारी की मौत हो गई। जबकि पिता राजू तिवारी बुरी तरह जख्मी हो गए ।ऑटो चालक घटना को अंजाम देकर भागने में सफल हो गया । घटना की सूचना पर पहुंचे एसआई प्रमोद कुमार और शशि कुमार ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि ऑटो चालक की गिरफ्तारी करने के लिए छापामारी की जा रही है ।
