गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी रोहतास दिनांक 1/2 /2021 को सशक्त भारत के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किया गया यह बजट उत्साहवर्धक और अर्थव्यवस्था का नया बूस्टर के रूप में जाना जाने वाला यह बजट है इस बजट में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, हेल्थ सेक्टर में काफी नए बदलाव करते हुए इसे पहले के बजट से 137% ज्यादा बढ़ोतरी करते हुए इस पर 238 हजार करोड़ रुपए खर्च करने जैसा निर्णय लिया जाना छोटी कंपनियों को नए ऊर्जावान के रूप में बनाने के लिए विशेष ध्यान ,बीमा कंपनियों पर भारत का ही नियंत्रण होना 100 नए शहरों में सीटी गैस वितरण का जोड़ा जाना उज्जवला योजना के तहत 8 करोड़ लोगों को पहले से गैस कनेक्शन देने के पश्चात एक करोड़ लोगों को नए गैस कनेक्शन देना इतिहास में पहली बार यह बजट माननीय वित्त मंत्री के द्वारा पेश किया गया काफी सराहनीय और उत्साहवर्धक रहा
100 से अधिक देशों को कोरोना वैक्सीन देने की योजना को सुनकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं-- जयप्रकाश कश्यप इस बजट को सुनकर काफी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार पेपर लेस यह बजट शहरों के लिए जल जीवन मिशन लॉन्च करना गरीब कल्याण योजना के लिए 270 लाख करोड़ एवं किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य मिशन पोषण 2.0 लॉन्च होना 2021 में वित्त मंत्री द्वारा यह भी घोषणा करना कि और भी अहम कदम उठाए जाएंगे यह हमारे देश के लिए काफी अनूठा बजट है अर्थव्यवस्था को नए प्रारूप के तहत नया बूस्टर जैसा यह साबित करने वाला बजट है ,सौर ऊर्जा के लिए भी सरकार ने ध्यान देते हुए नए मेट्रो का बहुत शहर में निर्माण जैसा काफी अहम कदम उठाए जाने वाला यह बजट सुनकर काफी लोग उत्साहित महसूस करेंगे देश तरक्की की ओर है सबका साथ सबका विकास हो रहा है हर्ष व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता रिंकू सोनी जयप्रकाश कश्यप विशाल सिंह संतोष सोनी अधिवक्ता प्रवीण दुबे अशोक सोनी आदि ने यह बजट उत्साह वर्धक बताया।
