डेहरी कर्पूरी ठाकुर के पुण्यतिथि में उपस्थित राजद कार्यकर्ता


 

इरफान कुरैशी की रिपोर्ट

डेहरी। रोहतास

शहर के पाली रोड नागा पथ स्थित  राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अमरेंद्र पाल के आवास पर बुधवार को कर्पूरी ठाकुर की  33 वी पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं के संबोधन में राजद के प्रदेश सचिव रामनाथ सिंह यादव ने कहा कि जननायक के नाम से मशहूर कर्पूरी ठाकुर के पद चिन्हों पर चलकर  वंचित, शोषित, दलित, अति पिछड़ा  को राजनीति के मुख्यधारा में लाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर  पार्टी व समाज हित में कार्य करने की अपील की। किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बुचुल यादव ने कहां कि कपूरी ठाकुर दलितों पिछड़ों वंचितो के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं। राजद के कार्यकर्ता व नेता भी ऐसे महान नेताओं के पद चिन्हों पर चलते हैं। मई के अंतिम सप्ताह में डेहरी में तीन दिनों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें राजद के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता  भाग लेंगे।                            

जिला राजद महासचिव श्याम राज सिंह, जिला महासचिव भगवान सिंह यादव,युवा राजद डेहरी नगर संजय यादव, डेहरी प्रखंड अध्यक्ष शिवपूजन शास्,

कार्यकर्ता धनंजय सिंह,बर्मा जी सत्येंद्र कुशवाहा, विष्णु पासवान,

डेहरी नगर अध्यक्ष गुड्डू चंद्रवंशी,डेहरी नगर अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ धीरज चौधरी, डेहरी नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राजद अकबर चौधरी, डेहरी नगर महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राजद कामरान खान,डेहर प्रखंड अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मुबारक अंसारी,डेहरी वरिष्ठ नेता असलम कुरैशी,साबिर जफर डेहरी नगर उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शादीक जफर,बैठक में पार्टी जिला महासचिव सुरेंद्र यादव, नन्हकू उर्फ नंदकेश्वर सिंह, नंद जी यादव, वीरेंद्र कुशवाहा, सुरेंद्र यादव, तपेश्वर सिंह, महफूज अंसारी, विनय चंचल, वार्ड पार्षद दीपक पासवान, चुन्ने खान, रामनरेश तिवारी, मिथलेश कुशवाहा, अनिल पटेल, मोहन शर्मा समेत बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।