कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-
डेहरी डालमियानगर डेहरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की देर रात को पूर्व में शराब के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डेहरी नगर थाना कांड संख्या 1172/2018 के नामजद आरोपी डालमियानगर थाना क्षेत्र के मकराइन गांव निवासी धनजी सिंह उर्फ धनंजय सिंह को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया,
👉पुलिस ने शराब बनाने वाले को मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया डालमियानगर पुलिस ने डालमियानगर थाना क्षेत्र मथुरी टोला से शराब बनाने की आरोप में डेहरी नगर थाना कांड संख्या 14 / 2021 के आरोपी विपिन पासवान को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया जानकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने दी
👉भेड़िया गांव से शराबी गिरफ्तार डालमियानगर डेहरी पुलिस ने बुधवार की देर रात को भेड़िया गांव से एक शराबी को गिरफ्तार किया डेहरी पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शराबी रामेश्वर सिंह नामक व्यक्ति ने शराब पीकर हो हंगामा गांव में कर रहा था स्थानीय लोगों की सूचना पर डेहरी पुलिस ने शराबी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया गया