गौतम कुमार की रिपोर्ट;-
डेहरी डालमियननर शुरूआत में आज के मुख्य अतिथि हनुमान चालीसा ज्ञान समिति के सचिव केश्वर सिंह जी खिलाड़ियों से परिचय लिया तथा उन्होंने उनके मंगल भविष्य की कामना की, उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ये मैच एक शुरुआत है, इसके आगे आपका भविष्य आगे और भी है, जिसे निखारते हुए आप एक अच्छे राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर बनिये, ये इस टूर्नामेंट के सदस्यों का बहुत बड़ा योगदान है कि जो इस मैदान को भी जिंदा रखे है और हर वर्ष इस आयोजन को करते भी है।
इसके बाद अंपायर रौशन और विक्की के द्वारा बंजारी और पिरो के टीम के बीच टॉस कराई गई, जिसे बंजारी की टीम ने जीतते हुए क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी पिरो की टीम निर्धारित 16 ओवर में 166 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में उतरी बंजारी की टीम 131 रन ही बना पाई, और 35 रनों से मैच हार गई।
सह संजोजक प्रिंस ने बताया कि ओपन टूर्नामेंट का अगला मैच गिरिडीह बनाम राजपुर के बीच 21 तारीख को होगा, कल केवल जूनियर्स का मैच होगा।
इस दैरान कमिटी के संजोयक विकास उर्फ छोटू, महासचिव प्रो रणधीर सिन्हा, गौरव, केडी, अंकुर, राजेश, इत्यदि सदस्य मौजूद थे।
