दीपराज की रिपोर्ट
डेहरी/ रोहतास
डेहरी पड़ाव मैदान में तीसरे दिन फुटबॉल टूर्नामेंट में डालिमानगर व अकोढ़ी गोला के जयपुर चांदी की टीमें आपस में भिड़ी। यह मैच शाम को 3:00 बजे से प्रारंभ हुआ। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह एवं शंभू राम थे। पूर्व विधायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि, खेल स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मानसिकता को जन्म देता है। जिससे एक स्वस्थ एवं सुसंगठित समाज का निर्माण होता है। विशेष अतिथि के रुप में पीर मोहम्मद राइन एवं असलम कुरेशी थे। असलम कुरैशी ने उपस्थित खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि, खेल में द्वंदता नहीं प्रतिद्वंदिता होनी चाहिए। क्योंकि प्रतिद्वंदिता प्रतिभा को निखारती है। जिससे देश, राज्य तथा समाज का नाम रोशन होता है।
लगभग 3:00 बजे मैच रेफरी किशोर आजाद ने खेल प्रारंभ करने के लिए सिटी बजाई। कुछ समय बाद खेल प्रारंभ हो गया। प्रथम हाफ में जयपुर चांदी ने डालमियानगर पर एक गोल दागकर बढ़त बनाया। लेकिन उनका यह गोल बहुत अधिक देर तक काम में नहीं आया। दूसरे हाफ में डालमियानगर की टीम ने एक गोल दागकर मैच की बराबरी कर ली। यह मैच काफी कांटे भरा रहा। अंत समय में डालमियानगर टीम को प्लांटी मारने का अवसर मिला। इस प्लांटी को डालमियानगर ने गोल में तब्दील कर इस मैच में 2-1 से विजय प्राप्त किया। मैच रेफरी नसीम ने बताया कि कल का मैच दावथ बनाम सासाराम होगा। मौके पर टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष ललन सिंह उर्फ बड़ा बाबू, सचिव पप्पू सिंह, कंचन यादव, विक्की यादव, बूटा सिंह, कमलेश शर्मा, शशि कुमार, तफरोज कुरेशी, मुन्ना पासवान के साथ सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।
