अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने से एक 17 वर्षीय युवक की मौत

 कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-

डेहरी डालमियानगर  रेल पुलिस ने एक 17 वर्षीय युवक का शव बरामद किया, प्रभारी रेल थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बेरकी गांव के निवासी धीरेंद्र कुमार

 उम्र 17 वर्ष रेलवे लाइन पार करने के दौरान अज्ञात ट्रेन के चपेट में आ जाने के कारण मौत हो गई रेल पुलिस ने पोल संख्या 553 /16 / 18 , पूर्वी केबिन के पास से शव को बरामद किया पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया