टेंट का सामान तोड़ने के साथ दलित को पीटा


 ,कमलेश कुमार मिश्रा   की  रिपोर्ट ;-

डेहरी डालमियानगर  शिवसागर थाना क्षेत्र के ग्राम सहुआ निवासी धनु प्रताप ने अपने टेंट मे तोड़ फोड़ व अपने साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए एससी एसटी थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराया है . प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश पासवान ने बताया कि पीड़िता टेंट का काम करता है जो गांव मे ही ब्रह्मभोज के लिए टेंट लगाया था . जब सुबह मे वह टेंट हटा रहा था उसी समय गांव के ही संजय यादव , चितरंजन यादव , मनीष यादव , कलेन्द्र यादव , रोहित यादव , मुलायम यादव सहित अन्य दश लोग आये और टेंट मे तोड़ फोड़ करने लगे मना करने पर सभी ने पीड़िता के साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ मारपीट किया इसमें उसके सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया . पुलिस मामले कि जांच कर रही है .