ईसीआरकेयू के साथ पूमरे के महाप्रबंधक ने की वर्चुअल मीटिंग।



 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;

* डेहरी, सासाराम, सोननगर, गया, डीडीयू के रेल आवासों का होगा  जीर्णोद्धार *

के बीरेन्द्र, डेहरी।  ईस्‍ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन एवं पूर्व मध्य रेल के जोनल रेलवे प्रशासन के बीच  महाप्रबंधक श्री ललित चंद्र त्रिवेदी की अध्यक्षता में  वर्चुअल माध्यम से  स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक का आयोजन हुआ । इस दौरान ईसीआरकेयू के केन्द्रीय महामंत्री कॉमरेड एस0 एन0 पी0 श्रीवास्तव एवं केन्द्रीय अध्यक्ष कॉमरेड डी0 के0 पाण्डेय द्वारा कर्मचारी हितों से जुड़े अनेकों मुद्दों को महाप्रबन्धक  के समक्ष उठाया गया एवं उस पर  विशेष रुप से चर्चा हुई । जिसमें डेहरी,गया, सासाराम,डीडीयू सहित  मंडल के जर्जर आवासो की स्थिति पर चर्चा की गई। 

डेहरी सीबीएस सह ईसीआरकेयू के केन्द्रीय सहायक महामंत्री रमेश चंद्रा ने कहा कि केन्द्रीय महामंत्री ने डीडीयू मंडल स्थित सैकड़ों आवास जो रहने लायक नही हैं | परन्तु मजबूरी में कर्मचारी अपने परिवार के साथ अनेकों समस्याओं के साथ रहता हैं |आवास छोडने पर कर्मचारियों आवास भत्ता नही दिया जाता हैं | उसे आवास भत्ता दिलवाने की व्यवस्था करायी जाए एवं जर्जर आवासो को तोडवाकर नए आवासो का निर्माण करायी जाए |  दो टाईप-| आवासो को जोड़कर टाईप-|| आवास में परिवर्तित कर कर्मचारियों को आवंटित करने व्यवस्था करायी जाए |  महामंत्री द्वारा उचित दिशानिर्देश जारी करने की मांग की गयी | जिस प्रमुख मुख्य इंजीनियर  द्वारा मांग को मानते हुए आश्वासन दिया गया कि अविलंब ही  मंडल के सम्बन्धित अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किया जाएगा | प्लान्ट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना को आधुनिकीकरण करने की मांग जो बहुत पहले से जीएम पीएनएम की एजेन्डा में चला आ रहा था |इस पीसीई ने जबाब देते हुए कहा कि प्लान्ट डिपो कारखाना को आधुनिकीकरण करने के लिये रेलवे बोर्ड द्वारा फंड स्वीकृत कर दिया गया हैं | जल्द ही इस दिशा में कार्यवाही आरंभ की जाएगी |

केन्द्रीय संगठन मंत्री बी0बी0पासवान ने पीसीपीओ  के समक्ष प्लान्ट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना में कार्यरत वाचमैन एवं भेन्डर की पदोन्नति सोपान के संबन्ध में पीडी प्रशासन एवं ईसीआरकेयू ,पीडी शाखा के द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए अविलंब प्रस्ताव पर सहमति देने का आग्रह किया ताकि इन कर्मचारियों को भी पदोन्नति का अवसर प्रदान हो सके | जिस पीसीपीओ प्रस्ताव पर अविलंब विचार करने आश्वासन दिया हैं |

बैठक के अंत में अपने अध्यक्षीय संबोधन में महाप्रबंधक श्री ललित चंद्र त्रिवेदी ने रेलकर्मियों द्वारा विपरीत परिस्थितियों में भी कर्तव्यनिष्ठता का प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को ससमय पूर्ण करने, परिचालन लागत में कमी आने, संसाधनों की बचत एवं ई-ऑफिस के सफल क्रियान्वयन पर प्रसन्नता व्यक्त की ।

इस वर्चुअल बैठक में डीडीयू मंडल से ईसीआरकेयू केन्द्रीय पदाधिकारी में मुख्य रूप से कॉमरेड मिथिलेश कुमार,कार्यकारी अध्यक्ष,कॉमरेड केदार प्रसाद उपाध्यक्ष,कॉमरेड रमेश चन्द्रा सहायक महामंत्री,कॉमरेड बी0बी0पासवान संगठन मंत्री उपस्थित रहे |