ईसीआरकेयू के श्रीराम सिंह का पुनः शाखा सचिव बनना तय।

 रिपोर्ट :-गौतम कुमार शर्मा  


पीडीडीयू (चंदौली)।रेलवे से मान्यता प्राप्त रेल संगठन ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के शाखा - 1 के विभिन्न पदों के लिए 6 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को होने वाले त्रिबार्षिक चुनाव की सरगर्मी अपने चरम पर है। कैरेज एण्ड वैगन, वाणिज्य तथा संकेत एवं दूरसंचार विभाग के 1303 रेलकर्मियों के द्वारा शाखा सचिव, शाखा अध्यक्ष सहित अनेकों पदों के लिए अपने अपने मतों का प्रयोग किया जाएगा। रेल यूनियनों में वैसे तो सभी पद के अपने महत्व होते हैं लेकिन सचिव का पद बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस शाखा वन के शाखा सचिव के लिए वैसे तो तीन लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। लेकिन वर्तमान शाखा सचिव श्री राम सिंह का पुनः जीतना तय माना जा रहा है। साथ ही इनके पैनल के सभी पदों के उम्मीदवारों की भी जीत सुनिश्चित है। यूनियन से जुड़े रेलकर्मियों का कहना है कि श्री राम सिंह ने शाखा सचिव रहते रेलकर्मियों के हितों की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया है वह काबिले तारीफ है। उनके बदौलत ही कैरेज एण्ड वैगन विभाग के रेलकर्मियों को बंंचिंग अॉफ स्टेज का लाभ मिला।विभाग में सैकड़ों रेलकर्मियों को पदोन्नति के अवसर भी इनके प्रयास का ही देन है। संकेत एवं दूरसंचार विभाग के रेलकर्मियों की मानें तो विभाग में बंद पड़े प्रमोशन को श्रीराम सिंह ने चालू करवा और सैकड़ों रेलकर्मी आज पदोन्नति पाकर प्रफुल्लित है। और यह सिलसिला लगातार जारी है। इस विभाग में भी वंचित अॉफ स्टेज और एमएसीपी  का लाभ इनके प्रयास से ही संभव हो सका। वाणिज्य विभाग में टीटीआई मात्र 5 वर्षों में रेलकर्मियों को मिले। इसके लिए शाखा सचिव श्री राम सिंह ने संघर्ष किया।। जब देश में लॉकडाउन लगा श्री राम सिंह अपनी जान की परवाह किए बगैर   रेलकर्मियों को कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाने के लिए सभी विभागों में मास्क, सैनेटाईजर,साबुन, हैंडग्लब्स, हैंडवॉस की वितरण के लिए रेल प्रशासन को मजबूर किया। श्री राम सिंह जैसे तेजतर्रार, झुझारू, संघर्षशील नेता के रहते रेलकर्मियों के अधिकारों पर कोई कठुरघात नहीं कर सकता। इसलिए रेलकर्मियों के द्वारा श्री राम सिंह एवं उनके पैनल के अन्य लोगों के प्रति एकतरफा झुकाव दिखाई दे रहा है। और भारी मतों से पुनः शाखा सचिव बनने के आसार हैं। वहीं ईसीआरकेयू के सबसे बड़े लोकप्रिय नेता व केन्द्रीय उपाध्यक्ष डी पी यादव ने रेलकर्मियों से अपील की है कि श्री राम सिंह एवं उनके पैनल के अन्य सदस्यों को विजयी बनाकर रेलकर्मियों के अधूरे पडे कार्यों को तेजी से पूर्ण करने में मददगार बने।
 शाखा सचिव श्रीराम सिंह
शाखा नं.1डीडीयू (ईसीआरकेयू)