कमलेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट;-
डेहरी डालमियानगर विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज दिनांक 06 अक्टूबर को अकोढ़ी गोला इकाई में नगर मंत्री अंकित गुप्ता के नेतृत्व में जिला स्तरीय बैठक किया गया । बैठक का संचालन नगर सह मंत्री संतोष कुमार ने किया । इस बैठक में मुख्य रूप से वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय संयोजक यश उपाध्याय एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह जिला सदस्यता प्रमुख अभिषेक कुमार सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में सबोधन के दौरान जिला सदस्यता प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि आज यह बैठक मुख्य रूप से अभाविप के पर्व सदस्यता अभियान को लेकर रखा गया है। जिस तरह से हर साल विद्यार्थी परिषद अनेकों छात्रों को संगठन से जोड़कर कर राष्ट्रहित ,समाजहित और छात्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। उसी के तहत इस वर्ष भी विद्यार्थी परिषद ने 11 सितंबर से 30 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाई है, और छात्र- छात्राओं को परिषद् से जुड़ने की ललक को देखकर आज संगठन ने सदस्यता अभियान की तिथि 10 अक्टूबर तक विस्तारित कर दी है। इस बीच ग्रामीण क्षेत्रों से भी छात्रों को परिषद् से जोड़ने का काम होगा। वही उपस्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय संयोजक मनीष उर्फ यश उपाध्याय ने बताया कि, संगठन जिस तरह दशकों से छात्रहित और राष्ट्रहित में राष्ट्र पुर्ननिर्माण के उद्देश्य से काम करती है, उससे अनेकों छात्र- छात्रा परिषद् के कार्यशैली को देख कर परिषद् से जुडने का काम कर रहे है। विद्यार्थी परिषद अपने राष्ट्रवादी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करेगी और ऑनलाइन सदस्यता अभियान के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ना सिर्फ छात्रों को अपने साथ जोड़ेगी बल्कि ऑनलाइन सदस्यता अभियान के तहत भारत को पूर्ण रूप से डिजिटल होने के सपने को भी साकार करने में अपनी अहम भूमिका निभाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि परिषद 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक विशेष सदस्यता अभियान चला कर विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्रिया- कलापों से अवगत कराते हुए उन्हें संगठन से जोड़ेगी। इस बैठक में मौके पर तिलौथू नगर सह मंत्री भोला कुमार, अकोढ़ी गोला नगर मीडिया प्रभारी राजन सोनी, नगर कोषाध्यक्ष सूरज सोनी, डेहरी सदस्यता प्रभारी राहुल कुमार, मनीष कुमार, विकास कुमार, विवेक कुमार ,विवेक ठाकुर , धीरज कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे ।
