![]() |
गौतम कुमार शर्मा की रिपोर्ट ;-
जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश संगठन सचिव सह राईस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजू गुप्ता भी कल 11 बजे दिन में डेहरी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार के तौर पर डेहरी अनुमंडल में नामांकन दाखिल करेंगे।
इधर लगातार कई महीनों से वैश्य समाज को गोलबंद कर सत्ता में भागीदारी के लिए आवाज बुलंद करने वाले राजू गुप्ता के नामांकन की सूचना से NDA की एकता में खलल पड सकती है। क्योंकि राजू गुप्ता जदयू के प्रदेश संगठन सचिव है और डेहरी विधानसभा से NDA ने ई सत्यनारायण यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि राजू गुप्ता के खिलाफ जदयू के अनुशासन समिति क्या करवाई करती है। वैसे राजू गुप्ता बतौर निर्दलीय उम्मीदवार ही नामांकन दाखिल करेंगे। राजू गुप्ता के समर्थक रवि गुप्ता की मानें तो डेहरी विधानसभा की तस्वीर बदलने के लिए इस बार वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व जरूरी है।

