डेहरी से गौतम कुमार शर्मा की रिपोर्ट;-
बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर डेहरी में विधान सभा का चुनाव प्रथम चरण में 28 अक्टूबर को होना तय हुआ है ऐसे में चुनाव की तैयारियों के लेकर चुनावी प्रक्रिया आज से प्रारम्भ हो जाएगी । प्रथम चरण चुनाव को लेे गुरूवार से नामांकन प्रारंभ हो जाएगा । आठ अक्टूबर तक नामांकन चलेगा जबकि नामांकन के बाद बारह अक्टूबर तक नामांकन को वापस भी लेे सकते है । डेहरी अनुमंडल कार्यालय पर भी चुनाव के नामांकन के लिए तैयारी प्रशासन के द्वारा पूरी कर ली गई है । अनुमंडल कार्यालय के बाहर मुख्य सड़क से लेकर गेट तक बार केडिंग कर दिया गया है । वहीं मुख्य द्वार पर भी प्रशासन के द्वारा निर्वाचन कार्यकर्म का बैनर लगा दिया गया है । इस बार नामांकन के लिए उमीदवार अपने साथ केवल दो व्यक्ति को ही लेे जा सकेंगे ।
