भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यसमिति बैठक


 गौतम शर्मा 

डेहरी/रोहतास

डेहरी प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यसमिति बैठक सोमवार को कैनाल रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर की गई जिसकी अध्यक्षता देहरी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने की बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में रोहतास जिला महामंत्री अरुण पांडे उपस्थित हुए कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगान वंदे मातरम गाया गया तथा भारत माता की जय का नारा लगाया गया प्रखंड अध्यक्ष आनंद पांडे ने आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया 13 पंचायतों से आए हुए शक्ति केंद्र प्रभारियों मंडल पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को बताते हुए मुख्य अतिथि अरुण पांडे ने कहा कि आगामी 25 सितंबर को प्रत्येक बूथों पर बूथ अध्यक्ष के घर पर नेम प्लेट एवं पार्टी का झंडा लगाने का कार्यक्रम प्रदेश द्वारा तय हुआ है इसको हर हाल में शत-प्रतिशत पूरा करना है मौके पर जिला महामंत्री अरुण पांडे, जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी, मंडल प्रभारी परमहंस सिंह, किसान मोर्चा के जिला प्रभारी अखिलेश सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्यारेलाल ओझा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कन्हैया सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबल कश्यप, मंडल अध्यक्ष आनंद पांडे, महामंत्री सोनू सिंह, उदय कुशवाहा, अजय पांडे, विनोद सिंह, कृष्णा गुप्ता, अनिल दुबे, चंदन चौबे, चंद्रमा राम, महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विंदेश्वरी देवी, लक्ष्मी कांत दुबे, भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष रवि सिंह, किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष गौतम संजय सिंह, निरंजन सिंह, मीडिया प्रभारी विष्णु शंकर दुबे समय दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए