गुहार लगती रही नही मिला इंसाफ

कमलेश कुमार मिश्रा
डेहरी/रोहतास
माधवी देवी ने, थानाध्यक्ष से लेकर एसपी तक गुहार लगायी, अभी तक नही हुई कार्रवाई, डालमियानगर डेहरी थाना क्षेत्र के लिंक रोड पाली  के निवासी माधवी देवी ने डेहरी नगर थाने में हमारे मकान पर दंबग मनोज जयसवाल, संतोष जयसवाल, धमेन्द्र जयसवाल ने जबरन मकान का ताला तोड़कर समान की चोरी कर कब्जा किया है। इस संबंध में मैंने डेहरी नगर थाने में दबंगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसका डेहरी नगर थाना कांड संख्या 792/ 2019 दर्ज किया गया है। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है। इस मामले को लेकर डेहरी नगर थाना से रोहतास पुलिस अधीक्षक से कई बार आवेदन देने के बावजूद भी कार्यवाही नहीं की गई है। पिडित महिला का प्रशासन से विश्वास उठ रहा है ।  माधवी देवी ने दंबगई के खिलाफ  जल्द जल्द से कार्रवाई करने की मांग की है।