बालू लदा ट्रक से बाईक सवार एक व्यक्ति की मौत एक घायल

गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के पाली पुल के ऊपर ट्रक से कुचलकर एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। विरोध में ग्रामीणों ने पाली पुल को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराने में जुटी। घटना के बारे में बताया जाता है, कि मॉल में काम कर दरिहट निवासी सुजीत कुमार  उम्र 22 वर्ष पिता चंद्रशेखर सिंह का इकलौता पुत्र बताया जाता है। अपने घर काम कर लौट रहा था इसी क्रम में मकराईन गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदते हुए भाग निकला मृतक सुजीत कुमार दरिहट निवासी  जो पाली पुल के समीप एक मॉल में कार्य करता था। जो अपने ही गांव के हरिकांत पांडेय के साथ बाइक से पाली स्थित मॉल से काम कर घर लौट रहा था, की पाली पुल पर अधिक मात्रा में बालू गिरने के कारण सामने से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में व गिर पड़ा। और तेजी से आ रहे बालू लदे ट्रक ने उसे कुचल कर फरार हो गया। घटनास्थल पर ही सुजीत कुमार की मौत हो गई, जबकि सहयोगी हरिकांत पांडेय घायल हो गया।
 घटना के बाद आसपास के लोग आक्रोशित होकर मकराईन के समीप मुख्य पथ को जाम कर दिया। तथा प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों का कहना था, कि अवैध व ओवरलोडेड बालू लदे वाहनों का धड़ल्ले से परिचालन के कारण पाली पुल पर सालों भर दोनों तरफ बालू की मोटी परत जमी रहती है। वही तेज गति से अवैध व ओभरलोडेड बालू लदे ट्रक व ट्रैक्टर धड़ल्ले से सड़कों पर चलते हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद भी प्रशासन द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण लगातार अवैध ओवरलोडेड बालू लदे ट्रक व ट्रैक्टर मौत बांट रहे हैं। ग्रामीणों ने इस घटना के लिए पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार बताते हुए हंगामा कर रहे हैं।  फिलहाल डेहरी-डालमियानगर पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने में जुटी है।डालमियानगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत के बाद लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।